फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife had accused him of kidnapping, young man found injured

Ballia News: पत्नी ने लगाया था अपहरण करा आरोप, घायल मिला युवक

Sun, 21 Jul 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Wife had accused him of kidnapping, young man found injured
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के रौराचवर गांव से शुक्रवार की रात्रि में गायब युवक शुक्रवार की सुबह सीताकुंड में बंधे के पास घायल मिला। शनिवार की सुबह ग्रामीण शौच करने गए थे। इसी बीच बंधा की तरफ से एक युवक की चिल्लाने की आवाज आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

युवक की पहचान जनपद गाजीपुर के थाना कासिमाबाद राजापुर कट्या निवासी बाबूलाल यादव (28) पुत्र विभूति यादव के रूप में की गई। युवक अपने ससुराल कोतवाली क्षेत्र के रौराचवर में रहकर बलिया के शापिंग माल में काम करता था। ममता यादव पत्नी बाबूलाल यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया था। कहा था कि बाबूलाल यादव शुक्रवार की रात्रि घर आ रहे थे। उसी समय पति से फोन पर बात भी कर रही थी। अचानक पति ने चिल्लाना शुरू कर दिया। ऐसा लगा किसी ने उनका अपहरण कर लिया। बाद में पति के मोबाइल पर फोन किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाकर कहा की उनका बैग एवं मोबाइल माधोपुर में रोड पर गिरा पड़ा है। चाचा अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंची तो बैग और मोबाइल पड़ा मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बाबूलाल कासिमाबाद में एक मामले में वांछित है। सुबह ये मुस्तफाबाद में दिखे हैं। किसी की सूचना पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed