फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife became a nurse, now in-laws are refusing to come, young man reached police station with complaint

UP: फरमान लेकर थाने पहुंचा युवक, बोला- पत्नी को पढ़ाया लिखाया अब नर्स बनी तो ससुराल आने से कर रही इंकार

Wed, 27 Dec 2023 03:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 27 Dec 2023 03:46 PM IST
सार

पीड़ित युवक थाना परिसर में पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उसकी शादी रेकुआं नसीरपुर निवासी युवती से वर्ष 2012 में हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा।

विज्ञापन
Wife became a nurse, now in-laws are refusing to come, young man reached police station with complaint
रोता हुआ युवक (प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद

विस्तार

पत्नी ने नौकरी लगते ही पति से किनारा कर लिया। निराश पति थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष को आप बीती सुनाई। कहा कि मेरी पत्नी को बुला दीजिए। उसको पढ़ाया-लिखाया। अब नर्स की नौकरी लग गई है तो ससुराल नहीं आ रही है। मेरी मदद कीजिए। नगरा थाने के मलप गांव निवासी युवक अपनी पीड़ा सुना भावुक हो उठा। युवक की पीड़ा को सुन थाने में आए अन्य फरियादी हतप्रभ रह गए। वहीं थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने जांच की बात कही है।

विज्ञापन

पीड़ित युवक थाना परिसर में पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उसकी शादी रेकुआं नसीरपुर निवासी युवती से वर्ष 2012 में हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा। लखनऊ में प्राइवेट जॉब के दौरान पत्नी को लेकर चला गया। उसने पढ़ने की इच्छा व्यक्त की। उसे एएनएनम फिर जीएनएनम का कोर्स कराया। अब छह वर्ष से कानपुर में नौकरी लग गई है। पत्नी अब घर नहीं आ रही है। ससुराल जाने पर भी ससुरालीजन भी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। गुहार लगाई कि पत्नी को समझा कर बुला दीजिए। वहीं थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने जांच की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed