{"_id":"60a7a8b88ebc3e78bf0fdcf9","slug":"wife-and-nephew-arrested-in-murder-ballia-news-vns590540689","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में पत्नी और भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के मामले में पत्नी और भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गत दिनों में युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि बीते 22 अप्रैल को थाना क्षेत्र के चौकिया के पास तेलमा जमालुद्दीनपुर निवासी मान सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन के दौरान मान सिंह की मृत्यु में पत्नी उर्मिला देवी और भतीजा रामेश्वर वर्मा निवासी तेलमा जमालुद्दीनपुर की संलिप्तता पाई गई। उन्होंने बताया कि पत्नी ने गलतबयानी कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। घटना में शामिल मृतक मान सिंह की पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।