{"_id":"67598a6cbd88ecb8030b3d40","slug":"who-knows-what-would-have-happened-if-the-police-had-not-arrived-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं पहुंचती तो जाने क्या हो जाता, बलिया में निकली बंदूक : खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं पहुंचती तो जाने क्या हो जाता, बलिया में निकली बंदूक : खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने सामने
Wed, 11 Dec 2024 06:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 11 Dec 2024 06:19 PM IST
सार
सड़क पर बंदूक लेकर जाते इस सख्श को देखकर वहां मौजूद हर कोई दहशत से भर गया। हर कोई अपनी जान की चिंता करता हुआ दिखाई दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में एक पक्ष खेत में जुताई कर रहा था तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंचा और जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
खेत के विवाद में निकली बंदूक, वीडियो वायरल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पकड़ी थाना के बीरा भांटी गांव में काफी दिनों से दो पट्टीदारों में जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार को एक खेत पर दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने ट्रैक्टर के साथ पहुंच जुताई करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली गलौज और हाथा पाई हो गई। इस दौरान एक पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके जाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
उधर, दोनों पक्षों के मध्य हो रही हाथापाई के बीच मौके पर पहुंचे गांव के बड़े बुजुर्गों ने दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर अलग किया, तब तक सूचना पाकर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग कर मामला शांत करवाया। दोनों ट्रैक्टर को थाना लेकर चले गए, दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात के साथ बुलाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया की खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। मौके पर पहुंच मामला शांत करवा दिया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, फायरिंग की बात अफवाह है।
विज्ञापन