फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Who gave information about the liquor smugglers, caught them

जिसने दी शराब तस्करों की सूचना, उन्हें ही पकड़ लिया

Sun, 01 Mar 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Who gave information about the liquor smugglers, caught them
बैरिया। अवैध तरीके से तस्करों की ओर से शराब बिहार ले जाने की सूचना देने पर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। इसकी सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ शनिवार की रात सुरेमनपुर पुलिस चौकी में धरना पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम एक बोलेरो से शराब तस्कर गोपाल नगर के रास्ते घाघरा नदी से तस्करी के लिए शराब लादकर बिहार ले जा रहे थे। सुरेमनपुर स्टेशन के पास कुछ युवकों ने शराब लदे बोलेरो को पकड़ लिया और इसकी सूचना सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज को दिया। इसके बाद पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सूचना देने वाले मनू शर्मा व चंदन तिवारी को ही हिरासत में ले लिया और शराब लदी गाड़ी को भी मौके से भगा दिया। युवकों को हिरासत में लेने की जानकारी होने पर लोग युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी सुरेमनपुर गए जहां चौकी इंचार्ज ने उल्टे ही युवकों पर शराब लूटने का आरोप लगाते हुए छोड़ने से मना कर दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन समर्थकों के साथ देर शाम पुलिस चौकी पहुंचे और युवकों को छोड़ने की मांग की। पुलिस के इनकार करने पर मंटन और चौकी इंचार्ज के बीच झड़प हुई। इसके बाद मंटन मंटन वर्मा समर्थकों के साथ रात 11 बजे धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी ने रात करीब एक बजे समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया और हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed