फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   While trying to avoid the jam, the container got hit by the high tension wire.

Ballia News: जाम से बचने के प्रयास में हाईटेंशन तार की चपेट में आया कंटेनर

Thu, 13 Feb 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
While trying to avoid the jam, the container got hit by the high tension wire.
नरही। उजियार गांव के समीप जाम से निकलने के प्रयास में एक कंटेनर मंगलवार की रात हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसमें आग लग गई। कंटेनर पर लदा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गुजरात से कपड़ा, दवा, मोबिल, गाड़ियों के पार्ट्स आदि लेकर कंटेनर पटना जा रहा था। मंगलवार की रात करीब 11.20 बजे एनएच-31 पर कंटेनर उजियार गांव के सामने पहुंचा तो सड़क पर जाम लगा था। जाम से बचने के प्रयास में चालक मुहम्मद शरीफ़ ने ओवरटेक कर वाहन को दाहिने तरफ से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान कंटेनर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे टायर में आग लग गई। चालक ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंटेनर में लदा सामान जलकर राख हो गया। चालक शरीफ ने बताया कि कंटेनर में विभिन्न प्रकार के 24 प्रकार के सामान लोड था। रात होने के कारण ऊपर हाईटेंशन तार दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया। डेढ़ बजे रात में फायर सर्विस की तीन गाड़ियां पहुंची और बुधवार को सुबह 10 बजे तक आग बुझाई गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस घटना के बाद से उजियार गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed