फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When girlfriend's mobile was switched off, young man committed suicide

Ballia News: प्रेमिका का मोबाइल ऑफ मिला तो युवक ने लगाया फंदा

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
When girlfriend's mobile was switched off, young man committed suicide
नगरा/इंदरपुर। थाना क्षेत्र के डिहवां गांव में प्रेमिका का मोबाइल ऑफ मिला तो आहत युवक ने रात में अपने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक नवनीत कुमार सिंह (28) किसी दवा कंपनी में एमआर था। वह सप्ताह में एक-दो दिन के लिए घर आता था। घटना के दिन वह घर आया था। नववर्ष की पूर्व संध्या पर दोस्तों के साथ पार्टी की। उसके बाद रात में घर आया। सोने के लिए अपने कमरे में गया। वह अपनी प्रेमिका से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रेमिका का मोबाइल स्वीच ऑॅफ था। इससे आहत होकर वह पंखे के हुक में फंदा लगा कर लटक गया। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पिता ने आवाज लगाई। जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने पीछे की खिड़की खोल कर देखा तो पुत्र का शव पंखे की हुक से लटका मिला। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पीएम के लिए भेजा गया हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed