फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When asked to wear mask people entangled with police, case filed on 10 nominated and 20 unknown

मास्क लगाने को कहा तो पुलिस से उलझे, 10 नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 01 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
When asked to wear mask people entangled with police, case filed on 10 nominated and 20 unknown
बेल्थरारोड। उभांव के मुबारकपुर ग्राम स्थित विद्यालय के प्रांगण में पुलिस ने कोरोना महामारी के मद्देनजर मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया है कि एसआई लालजी पाल हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुबारकपुर के विद्यालय पर पहुंचे जहां कई लोग इकट्ठा थे। पुलिस ने सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। लेकिन लोगों ने पुलिस के निर्देश को दरकिनार कर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर दस नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed