फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat will be purchased at purchase centers from March 17, two purchase centers have been increased in the district

Ballia News: 17 मार्च से होगी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद, जिले में बढ़ाए गए दो क्रय केंद्र

Tue, 11 Mar 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be purchased at purchase centers from March 17, two purchase centers have been increased in the district
बलिया। गेहूं क्रय केंद्र्र का संचालन के लिए शासन ने 17 मार्च की तिथि निर्धारित की है। प्रशासन के स्तर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। धान खरीद के बाद गेहूं को लेकर केंद्र प्रभारी तैयारी में जुट गए है। जिले में पहले 67 क्रय केंद्र बनाए गए थे लेकिन 2 क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। इस तरह अब 79 क्रय केंद्र संचालित किया जाएगा। वर्ष जिले में 72 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए थे। इधर, किसान उपज बेचने के लिए पंजीयन कराना शुरू कर दिए हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। एडीएम को जिले के क्रय केंद्रों का प्रभारी बनाया गया है। शासन की तरफ से अभी तक लक्ष्य नहीं मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शासन से गेहूं क्रय का लक्ष्य तय कर दिया जाएगा। किसान खुद भी पंजीयन कर रहे हैं। गेहूं बेचने के लिए बटाईदार भी पीछे नहीं है। वैसे अभी किसानों की गेहूं की फसल अभी खेतों में लहलहा रही हैं। सरकार ने गेहूं की खरीद कीमत इस बार 150 रुपये अधिक तय किया है। 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। खरीद के 24 से 48 घंटे के अंदर किसान के खाते में भुगतान भेजा जाएगा। क्षेत्रीय खाद्य व विपणन अधिकारी अब्बदुल्लाह ने बताया कि शासन से 17 मार्च के पहले सारी तैयारी पूर कर लेने का निर्देश मिला है। दो क्रय केंद्र बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed