फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat buying middlemen for fifteen hundred rupees

पंद्रह सौ रुपये में बिचौलिए खरीद रहे गेहूं

Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wheat buying middlemen for fifteen hundred rupees
नगरा। विकास खंड नगरा में गेहूं की खरीदारी को कुल आठ क्रय केंद्र बनाए गए है। बावजूद किसान अपना गेहूं बेचने के लिए भटक रहे हैं। कही बोरे की कमी तो कहीं गोदाम का भरना, कहीं धीमी गति से खरीदारी गेहूं खरीद में बाधा बन रही है। वही बिचौलियों की चांदी कट रही है। किसानों का आरोप है कि एजेंसियां बिचौलियों से है खरीदारी कर रही हैं। अफसर भी खरीदारी के प्रति गम्भीर नहीं हैं। विकास खंड नगरा में खाद्य विभाग के दो केंद्र नगरा व कमरौली तथा पीसीएफ के नगरा, डिहवा, खारी, लहसनी, सिकंदरापुर, जुड़नपुर क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बावजूद किसान अपना गेहूं बेचने के लिए दर दर भटक रहे हैं और किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। किसान अपना गेहूं बिचौलियों को 15 सौ रुपये प्रति क्विंटल बेचने पर विवश हैं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति लहसनी के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बोरे के अभाव में खरीदारी 12 दिनों से ठप है। कुल 1114 क्विंटल खरीदारी हुई है। इसी प्रकार साधन सहकारी समिति नगरा के जगदीश सिंह ने बताया कि कुल 29 किसानों से 1760 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई है। केंद्र पर बोरा उपलब्ध नहीं है। इसलिए खरीदारी बंद है। केंद्र पर बोरा उपलब्ध न होने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। विपणन केंद्र नगरा पर दो दर्जन से अधिक गेहूं लदी ट्रालियां सड़क के दोनों तरफ खड़ी हैं। खरीदारी की गति धीमी है। विपणन निरीक्षक दानिश खान ने बताया कि 118 किसानों का 6800 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है और खरीदारी जारी है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की गति धीमी है। किसान शादी और कर्ज को लेकर परेशान हैं। लेकिन किसानों के गेंहू की खरीद नहीं हो पा रही है। 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिचौलिए किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप सिंह डंपी, लहसनी
गांव में साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। बोरे की कमी बता कर किसानों से खरीदारी नहीं की जा रही है। किसानों की समस्या पर अफसर भी ध्यान नहीं दे रहे।
- राम नारायण सिंह, लहसनी
किसान क्रय केंद्रों का चक्कर लगाकर निराश होकर अपना गेहूं बिचौलिए को बेचने पर मजबूर हैं। क्रय केंद्रों पर कोई भी कर्मचारी मिल नहीं रहा। कब आते हैं कोई समय निर्धारित नहीं है। अफसरों की उदासीनता का लाभ बिचौलिया उठा रहे। - राम प्रवेश सिंह, ताड़ी बड़ागांव
खरीदारी करने वाली एजेंसियां बिचौलियों से ही अपना निर्धारित कोटा खरीद का पूरा कर लेती हैं। विपणन के क्रय केंद्र पर एक सप्ताह से ट्रालियां खड़ी हैं, वहीं बिचौलियों का गेहूं लदी गाड़ी सीधे गोदाम में उतरती हैं।
- उमेश सिंह, अब्दुलपुर मदारी
विधायक बोले धरना दूंगा, तो शुरू हुई गेहूं की खरीद
बैरिया/लालगंज। विधायक सुरेंद्र सिंह ने जब धरने पर बैठने की दी धमकी तब मंगलवार को दोपहर बाद हाट गोदाम लालगंज क्रय केंद्र (कवलेश्वर राय महिला महाविद्यालय बहुआरा) में गेहूं की खरीद शुरू हुई। एक अप्रैल से शुरू होने वाला गेहूं की सरकारी खरीद अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के कारण अभी तक शुरू नहीं हुई थी।
बताया जाता है कि मंगलवार को विधायक सुरेंद्र सिंह बैरिया तहसील में पहुंच गए और एसडीएम प्रशांत कुमार नायक से कहा कि आज हर हालत में गेहूं खरीद शुरू करना है अन्यथा सभी को बंधक बनाऊंगा और स्वयं धरने पर बैठूंगा। विधायक के तल्ख तेवर देख अधिकारियों ने गेहूं क्रय करने की तैयारी शुरू कर दी और दोपहर बाद गेहूं की खरीदारी लालगंज हाट गोदाम पर शुरू हो गया। सोनबरसा गेहूं क्रय केंद्र पर अभी तक ताला लटका है।

एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों के टोकन की निर्धारित तिथि समाप्त हो चुकी है उनका भी गेहूं खरीदा जाएगा। अब प्रतिदिन 350 क्विंटल के जगह 700 क्विंटल गेहूं की खरीद की जाएगी। लालगंज पर गेहूं खरीद के समय विधायक सुरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश कुमार तिवारी व अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed