फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wheat buy

गेहूं खरीद नहीं चढ़ सका परवान, नौ दिनों में लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद नहीं- 16-03-51

Sun, 07 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
wheat buy
बलिया। जिले में गेहूं खरीद का कार्य पूरी तरह परवान नहीं चढ़ सका। पंजीकरण के महीनों बाद भी जहां दो हजार से अधिक किसानों का सत्यापन नहीं हो सका है। वहीं टोकन जारी होने के बावजूद 300 से अधिक किसान गेहूं बेचने को भटक रहे हैं। जबकि 15 जून तक ही खरीद होनी है। उधर, लापरवाही के कारण खरीद का लक्ष्य भी पूरा होने की उम्मीद नहीं है। निर्धारित कुल लक्ष्य 9.80 लाख के सापेक्ष शनिवार तक 3.88 लाख कुंतल की ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

इस साल कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण गेहूं खरीद का कार्य जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ हुआ। शुरुआत में कुल 75 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। इसके समय-समय पर क्रय केंद्रों की संख्या भी बढ़ती गई और कुल 113 क्रय हो गए। लेकिन खरीद की व्यवस्था में मनमानी होती रही किसान गेहूं बेचने के लिए भटकते रहे। जिले के क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए कुल 16130 किसानों ने पंजीकरण किया। इसमें 1130 किसानों का सत्यापन आज भी अधर में लटका हुआ है। खासकर 100 कुंतल से अधिक गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करने वाले 400 किसानों का सत्यापन अभी भी नहीं होने के कारण ऐसे किसान अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सके हैं। इसी तरह पीएफएमएस सर्वर पर पंजीकृत 431 किसानों के बैंक खाता का सत्यापन नहीं होने के कारण यह किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेचने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गेहूं बिक्री के लिए किसानों की ओर से किए गए पंजीकरण के सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित तहसील के जिम्मे है और सत्यापन के बाद ही विपणन विभाग की ओर से किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी किया जाता है। जिले में अब तक 7194 किसानों से कुल 3880178 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है। जबकि शासन की ओर से जिले को 9.80 लाख कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद के लिए 15 जून तक का समय निर्धारित किया गया है ऐसे में बाकी बचे नौ दिनों में यह लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed