{"_id":"65b6ce0a58d39a60ca0a4226","slug":"what-kind-of-sight-is-this-5484-cameras-installed-at-1952-places-yet-the-criminals-are-out-of-sight-ballia-news-c-190-1-bal1001-110923-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ये कैसी दृष्टि... 1952 जगह लगे 5484 कैमरे, \nफिर भी अपराधी वाले नजर से ओझल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ये कैसी दृष्टि... 1952 जगह लगे 5484 कैमरे, फिर भी अपराधी वाले नजर से ओझल
विज्ञापन
बलिया। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ऑपरेशन दृष्टि के तहत 1952 स्थानों पर 5484 सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि इससे अपराध पर नकेल कसने और गतिविधियों में नजर रखने में मदद मिलेगी।
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बैंक, होटल, पेट्रोल पंप व अन्य प्रतिष्ठान के सहयोग से हाईवे, मुख्य मार्गों, शहर, कस्बों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद आपराधिक घटनाओं के बाद सीसी कैमरे से अपराधियों की पहचान में सफलता नहीं मिल पाती है। हालांकि पुलिस सीसी कैमरे के जरिये 32 मामलों का खुलासा करने का दावा कर रही है। जबकि नीचे दिए गए मामलों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है।
कैमरे लगे पर चार माह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं
केस 1: सदर कोतवाली के परमंदापुर में 15 सितंबर की शाम अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली रिटायर्ड शिक्षिका व इंस्पेक्टर की मां बीना श्रीवास्तव की हत्या कर उनका मोबाइल व आभूषण चुरा लिया। घटना को चार माह बीतने के बावजूद पुलिस हत्यारोपियों का सुराग नहीं लग सकी। जबकि इस क्षेत्र में पुलिस कई कैमरे लगाने का दावा करती है।
विज्ञापन
नवंबर में हत्या, खुलासा अबतक नहीं
केस 2 : पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गांव में एक नवंबर की रात गांव से बाहर बहेरा नाले पर मछली मारने के लिए बनाए गए बंधी पर सोए किसान मोहन राजभर (55) को अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दिया। उसके चेहरे तथा सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। अब तक पुलिस के हाथ खाली है।
तीन माह बाद भी कंकाल की शिनाख्त नहीं
केस 3 : बैरिया थाना के प्रसाद छपरा के एनएच-31 किनारे 22 अक्तूबर को खेत में पड़े ट्राली बैग में महिला का कंकाल मिला। घटना के तीन माह बाद भी कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी। बलिया- बैरिया के बीच एक दर्जन से ज्यादा कैमरे होने के बाद भी पुलिस अब तक ट्राली बैग ले जाने वाले की शिनाख्त नहीं कर सकी।
धनतेरस से पहले छिनैती करने वाले फरार
केस 4 : सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी से समीप जीराबस्ती मार्ग पर धनतेरस के एक दिन पूर्व अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक एजेंट से लाखों रुपए व मोबाइल की छिनैती कर बदमाश भाग गए। घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका।
जनपद में ऑपरेशन दृष्टि के तहत 5484 सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। इससे अपराध का ग्राफ कम हुआ है। अपराधियों के हौसले पस्त है। सीसी कैमरे के माध्यम से 32 मुकदमों को खुलासा करने में सफलता मिली है। - डीपी तिवारी, एएसपी।