फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   West Bengal police raid of

पश्चिम बंगाल पुलिस ने की छापेमारी

Tue, 17 Feb 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Feb 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
West Bengal police raid of
नौकरी का झांसा देकर अपहरण के बाद पश्चिम बंगाल की युवती के साथ गैंगरेप और उसे नगर के गुदरी बाजार में बेचने के मामले में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को पश्चिम बंगाल के घोकसा डंगा थाने की पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई भी पकड़ा नहीं जा सका। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो आरोपी पकड़ लिए गए होते।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के घोकसा डंगा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कुछ युवकों ने नौकरी का झांसा देकर 10 जनवरी को गायब कर दिया था।

घर वालों ने पहले काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला तो युवती की बहन ने 12 जनवरी को थाने में अपहरण की तहरीर दी थी। इसी बीच यूपी की बलिया पुलिस ने युवती को पाए जाने की सूचना पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के घोकसा डंगा थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को घोकसा डंगा के एसआई गोपालचंद अपहृत युवती की बहन और मामा के साथ बलिया पहुंचे। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर ली और मंगलवार दोपहर में बलिया पुलिस के सहयोग से गुदरी बाजार में छापेमारी की लेकिन घरों में ताला बंद होने से  पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed