{"_id":"8045aedcb7fff1cdff5921b5edf16d4d","slug":"west-bengal-police-raid-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल पुलिस ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल पुलिस ने की छापेमारी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर अपहरण के बाद पश्चिम बंगाल की युवती के साथ गैंगरेप और उसे नगर के गुदरी बाजार में बेचने के मामले में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
मंगलवार को पश्चिम बंगाल के घोकसा डंगा थाने की पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई भी पकड़ा नहीं जा सका। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो आरोपी पकड़ लिए गए होते।
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के घोकसा डंगा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कुछ युवकों ने नौकरी का झांसा देकर 10 जनवरी को गायब कर दिया था।
घर वालों ने पहले काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला तो युवती की बहन ने 12 जनवरी को थाने में अपहरण की तहरीर दी थी। इसी बीच यूपी की बलिया पुलिस ने युवती को पाए जाने की सूचना पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के घोकसा डंगा थाने को दी।
विज्ञापन
सोमवार को घोकसा डंगा के एसआई गोपालचंद अपहृत युवती की बहन और मामा के साथ बलिया पहुंचे। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर ली और मंगलवार दोपहर में बलिया पुलिस के सहयोग से गुदरी बाजार में छापेमारी की लेकिन घरों में ताला बंद होने से पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।