फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   West Bengal Police caught the accused from home

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ा

Sat, 20 Feb 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Police caught the accused from home
बेल्थरारोड। पश्चिम बंगाल की पुलिस शनिवार को दहेज उत्पीड़न व अन्य संगीन धाराओं में वांछित अभियुक्त को पकड़ने करने के लिए बेल्थरारोड पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने आसनसोल जिला कोर्ट द्वारा जारी वारंट को तमिला कराने के लिए अभियुक्त के बीचला पोखरा स्थित आवास पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त ने छह मार्च को आसनसोल कोर्ट में हाजिर होने का शपथ पत्र दिया। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार अभियुक्त यदि छह मार्च को न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। चौकी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बीचला पोखरा निवासी मोहम्मद असलम पुत्र स्व इस्लाम निवासी वार्ड नंबर पांच की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ रेशमा खातून पुत्री मोहम्मद आबिद हुसैन निवासी लाल चौक कसाई मोहल्ला, थाना आसनसोल नॉट प्लेस, पश्चिम बंगाल के साथ हुआ था। शादी के बाद पति- पत्नी के बीच अनबन हो गई और वे एक दूसरे से अलग रहने लगे। इस बीच रेशमा ने आसनसोल जिला कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आसनसोल पुलिस महिला सब इंस्पेक्टर हमराही फोर्स के साथ बेल्थरारोड पहुंच स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त असलम को कपड़ लिया तथा 16 मार्च को प्रत्येक दशा में कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस दिया। अभियुक्त द्वारा निर्धारित तिथि को कोर्ट में हाजिर होंगे का शपथ पत्र देने के बाद पुलिस वापस पश्चिम बंगाल लौट गई। इसको लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed