फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Went inside through the emergency window and opened the closed gate, kicked and punched fiercely.

Ballia News: इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाकर खोला बंद गेट, जमकर चले लात-घूंसे

Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Went inside through the emergency window and opened the closed gate, kicked and punched fiercely.
बलिया। रेलवे स्टेशन प्रयागराज जाने वाले यात्रियों से शाम होते ही खचाखच भर जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दोपहर बाद स्टेशन पर पहुंच कर नाश्ता पानी करने के बाद विभिन्न ट्रेनों से महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

शाम को बिहार से आने वाली सभी ट्रेनें फुल हो कर आ रही हैं। सोमवार की देर शाम करीब 8.40 बजे महाकुंभ स्पेशल पहुंची। ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ थी। दो तीन कोच को छोड़ सभी के फाटक बंद थे। फाटक खुलवाने के लिए यात्रियों में गाली गलौज से लेकर लात जूते तक चले। एक कोच का फाटक न खुलने पर दो युवक इमरजेंसी खिड़की से अंदर गए और गेट खोला, उसके बाद गेट न खोलने को लेकर पास खड़े लड़कों से विवाद हो गया। इसमें जमकर लात घूंसे चले।
विज्ञापन

भीड़ ज्यादा होने के कारण अधिकतर यात्री बैठ नहीं पाए। इसको लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश बना रहा। कुछ देर बाद दूसरी कुंभ स्पेशल आने की सूचना पर यात्री शांत हुए। करीब आधे घंटे बाद दूसरी स्पेशल ट्रेन पहुंची वह भी यात्रियों से भरी थी। बहुत से यात्रियों ने सुबह बलिया-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से जाने के लिए प्लेटफाॅर्म पर रात बिताई। मंगलवार को दोपहर तीन घंटे बाद रवाना हुई कामायनी एक्सप्रेस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण आरक्षित टिकट कराने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई लोग इमरजेंसी खिड़की से अंदर घुसे और कर परिवार वालों के लिए सीट पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
प्लेटफाॅर्म पर भीड़ कम करने के लिए बना होल्डिंग जोन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न ट्रेनों से रवाना हो रहा है। बिहार से ट्रेनें भरी आ रही हैं। ट्रेन आते ही फाटक खुलवाने के लिए मारामारी के हालत हो जा रहे हैं। भीड़ के आगे सुरक्षा में तैनात जवान भी हलाकान हो जा रहे हैं।

नई दिल्ली स्टेशन की घटना के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट है। स्टेशन पर ट्रेन आने के समय अफरातफरी रोकने के लिए प्लेटफॉर्म के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग जोन बनाया गया है। स्टेशन भवन के बाहर बड़े-बड़े टेंट लगाकर कुर्सियां व मैट लगाए गए हैं। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु प्लेटफाॅर्म के बजाए होल्डिंग जोन में बैठकर ट्रेन का इंतजार करेंगे। इसमें पानी व प्रकाश की व्यवस्था है।

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed