{"_id":"f35b3b63c25bb7fad15e515e14cdb23d","slug":"welcome-of-farmer-empoerment-travelling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सशक्तिकरण यात्रा का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सशक्तिकरण यात्रा का भव्य स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय और राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के ग्राम विकास प्रभाग की ओर से निकाली गई किसान सशक्तिकरण यात्रा शनिवार को टाउन हाल बापू भवन पहुंची, जहां पर भव्य स्वागत किया गया।
दिव्य किसान सेवा रथ के साथ संस्था के लोगों ने नगर में शांति यात्रा निकालकर लोगों से गोकुल गांव बनाने में सहयोग की अपील की। अभियान के मुख्य वक्ता गुजरात की राजयोगिनी मीता दीदी ने बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्था ने खेती में जैविक खाद के साथ योग-साधना के प्रयोग की अनोखी पहल की है।
इसे शाश्वत यौगिक खेती कहा जाता है। इसके तहत कृषि विश्व विद्यालय पंतनगर, दांतीवाड़ा, गुजरात और महाराष्ट्र के दो कृषि विश्वविद्यालयों में हो रहे प्रयोगों के आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिला है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता मिश्रा ने जैविक खाद एवं नवीनतम आध्यात्मिक विधि-विधानों के प्रयोग द्वारा कृषि क्षेत्र में समुन्नत विकास लाने के लिए आयोजित अभियान को क्रांतिकारी कदम बताते हुए ब्रह्मकुमारी संस्था के प्रति हार्दिक शुभकामना व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से किसानों को लाभ मिलेगा।
उपज में पौष्टिकता आएगी। इस मौके पर किशनलाल, श्यामवीर, सूरज, सुरेश आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन भाई ने किया।