फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wedding procession's car overturns in a pit filled with water, bride's aunt dies

Ballia News: पानी से भरे गड्ढे में पलटी बरातियों की कार, दुल्हन की मौसी की मौत

Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wedding procession's car overturns in a pit filled with water, bride's aunt dies
बैरिया। थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में रविवार की रात 10 बजे द्वारपूजा से जनवासे में जा रही कार सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। कार में बैठी दुल्हन की मौसी माधुरी देवी (50) निवासी छाता को गंभीर चोट आई थी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही माधुरी देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मधुबनी गांव में कौशल कुमार गुप्ता की बेटी का रविवार को विवाह था। विवाह में चांदपुर से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद बरात जनवासे से वापस लौट रही थी। शादी में शरीक होने आए कौशल कुमार गुप्ता के साढू की पत्नी माधुरी देवी ने कार वाले से कहा कि मुझे भी लाॅज में छोड़ दीजिए। कार पंचायत भवन से 100 मीटर पहले असंतुलित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। चालक सहित अन्य चार लोग घायल हो गए। इसमें पांच वर्षीय मासूम को भी हल्की चोटें आई थीं। आनन फानन में माधुरी देवी को उपचार के लिए सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed