{"_id":"6a40217e469b18c4210a926b","slug":"wedding-guests-from-the-grooms-and-brides-sides-clash-over-bursting-firecrackers-grooms-brother-suffers-head-injury-ballia-news-c-190-1-ana1001-167251-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पटाखा छोड़ने के विवाद में बराती-घराती भिड़े, दूल्हे के भाई का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पटाखा छोड़ने के विवाद में बराती-घराती भिड़े, दूल्हे के भाई का सिर फटा
विज्ञापन
नरही क्षेत्र के सिकंदरपुर में पटाखा छोड़ने को लेकर बाराती और घराती में हुई मारपीट के बाद कोरंटा
नरही। थाना क्षेत्र की कोरंटाडीह पुलिस चौकी अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान पटाखा छोड़ने की बात पर बराती और घराती में मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से विवाह की रस्में पूरी कराई गईं लेकिन भोर में विदाई के समय दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर घंटों पंचायत में सुलह समझौता के बाद दुल्हन का विदाई हुई। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
सिकंदरपुर निवासी सुरेश चौधरी के यहां बिहार के बक्सर जिले के रामजियावन गंज से बारात आई थी। द्वारपूजा के लिए जाते समय बाराती रास्ते में पटाखे छोड़ रहे थे। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने रास्ते में पटाखा छोड़ने से मना करते हुए दरवाजे पर पटाखे जलाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे दोनों पक्षों के आठ लोग हल्के रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराकर शादी की रस्में संपन्न कराईं। सुबह विदाई के समय शनिवार भोर में एक बार फिर मारपीट हो गई। इस दौरान दूल्हे के भाई छोटक कुमार तथा रिश्तेदार मंटू कुमार निवासी मुकुंदपुर के सिर में गंभीर चोटें आईं। छोटक कुमार का इलाज सदर अस्पताल बक्सर में कराया गया, जबकि मंटू का उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया। परिजनों ने दुल्हन की विदाई कराने से इंकार कर दिया।
सुबह दोनों पक्ष कोरंटाडीह पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्र को घटना की जानकारी दी। बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। इस बाबत नरही थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि बाराती और घराती के बीच विवाद हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।