फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather hit, increased price of green vegetables

Ballia News: मौसम की मार, हरी सब्जी का बढ़ा भाव

Mon, 26 Jun 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Weather hit, increased price of green vegetables
बलिया। जनपद सहित प्रदेश में पिछले दिनों गर्मी व लू के कारण हरी सब्जियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसका असर बाजार में दिख रहा है। महंगाई के कारण आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां दूर हो गई हैं। गरीब तबके के लोगों का आलू-प्याज का ही सहारा है।
विज्ञापन

सोमवार को विशुनीपुर सब्जी बाजार में आवक कम होने के कारण सब्जियों की कीमत तीन से चार गुना अधिक रही। 20 का दो किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपया किलो बिका। सब्जी व्यापारियों के अनुसार अगले दो से तीन दिन में भाव और बढ़ने के आसार हैं। व्यापारियों ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण स्थानीय किसानों की टमाटर की फसल नष्ट हो गई है। अभी औरंगाबाद से टमाटर आ रहा है। इससे कीमत आसमान पर है। अन्य सब्जियां लौकी 50 रुपया पीस, खीरा 40 किलो, मूली 80 की किलो, मिर्च 120 रुपए किलो, करैला 50, भिंडी 40, नेनुआ 50, धनिया 160, बैगन 40, अरुई 60, शिमला मिर्च 80 रुपया किलो का भाव है। पुरवा हवा के चलते परवल का उत्पादन बढ़ने से 30 से 50 रुपया किलो बिक रहा है। अचानक भाव में तेजी आने से सब्जी का भाव सुन खरीदारों के होश उड़ जा रहे हैं। तीन से चार दिन की सब्जी खरीदने वाले सिर्फ दो टाइम की सब्जी खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed