फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather Alert: A little carelessness amidst the weather changes will be fatal, keep these things in mind

Weather Alert: मौसम के बदलाव के बीच थोड़ी सी लापरवाही पड़ेगी घातक, इन बातों का रखें ख्याल

Wed, 22 Nov 2023 04:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय और शाम के समय ज्यादा सर्दी का एहसास होता है। हालांकि, दिन के समय स्थिति सामान्य नजर आती है। लोग सुबह और शाम के समय बिना गर्म कपड़े के नहीं रह पा रहे हैं।

विज्ञापन
Weather Alert: A little carelessness amidst the weather changes will be fatal, keep these things in mind
सर्दी-जुकाम - फोटो : istock

विस्तार

जनपद में मौसम के बदलाव के बीच थोड़ी सी लापरवाही घातक हो रही है। कम इम्युनिटी वाले लोग सर्दी जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को रही है। हर दिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। सुबह के समय और शाम के समय ज्यादा सर्दी का एहसास होता है। हालांकि, दिन के समय स्थिति सामान्य नजर आती है। लोग सुबह और शाम के समय बिना गर्म कपड़े के नहीं रह पा रहे हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच लोगों को मौसमी बीमारियां भी प्रभावित कर रही हैं। दीपावली व कोहरे के कारण हवा की खराब गुणवक्ता से अस्थमा रोगियों की परेशानी भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1423 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे, इसमें 40 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों वाले थे। वह मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से परेशान थे। इमरजेंसी में रोज करीब 10 से 15 अस्थमा वाले मरीज सांस की परेशानी को लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. पंकज झा ने बताया कि बदलते मौसम में सावधानी बरते, लापरवाही सेहत खराब कर सकती है। सुबह व शाम विशेष ख्याल रखे, घर से निकले तो गर्म कपड़े व मास्क लगा ले। शाम को गर्म पानी का भाप ले। सर्दी जुकाम को हल्के में न ले, चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed