फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ways to show farmers how to increase income at the farmers fair

किसान मेले में कृषकों को आय बढ़ाने के बताए तरीके

Wed, 06 Jan 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Ways to show farmers how to increase income at the farmers fair
नगरा विकास खंड परिसर में आयोजित कृषि मेला के दौरान आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के कई विकास खंडों में बुधवार को किसान गोष्ठी व मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती करने के तरीकों की जानकारी देने के साथ उन्हें समय से खाद पानी देने की जानकारी भी दी गई। यह भी समझाया गया कि किस समय फसल को खाद और पानी की जरूरत होती है। उन्हें मौसम में बदलाव के साथ दवा के छिड़काव की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बेरुआरबारी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने ब्लाक मुख्यालय पर कृषि मेला एवं गोष्ठी को संबोधित किया। कहा कि अन्नदाताओं के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। कृषि वैज्ञानिक रणजीत कुमार सिंह ने सब्जी में लगने वाले रोग के अलावा क्राप फसलों जैसे आम, अमरूद, पपीता के बारे में भी जानकारी दी। किसानों को पराली न जलाने की भी सलाह दी। पशु चिकित्सक डॉ. संजय कुमार एवं संजीव कुमार द्वारा पशु टीकाकरण, खुरपका, मुंहपका एवं गला घोटू टीके लगवाने के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। विकास अधिकारी प्रिया नंदा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 383 लाभार्थियों को आवास आवंटन का पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर श्रीप्रकाश सिंह, शंकर वर्मा, सीडीपीओ पूनम सिंह, राजेश सिंह, एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी ,परमानंद गुप्ता, प्रकाश उपाध्याय, अभिषेक सिंह, अखिलेश सिंह, डीओएजी यशवंतराव, बृजेश मौर्या, विवेक सिंह, अजय कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार प्रजापति, संतोष कुमार, बब्लू प्रसाद, मेवालाल, मुन्ना सिंह, रविंदर यादव, संजय सिंह, सर्वोत्तम सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने किया।
विज्ञापन

नगरा प्रतिनिधि क अनुसार, विकास खंड परिसर में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ बेल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने किया। विधायक ने चार प्रगतिशील किसानों एवं दस महिला पुरुष लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने किसानों को उत्तम एवं पारंपरिक खेती एवं उसमें उपयोग होने वाले खाद आदि के विषय में जानकारी दी। संचालन एडीओ कृषि रमाकांत ने किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएन पाठक, आजमगढ़ के कृषि अनुसंधान के उपनिदेशक खान सिंह, जिला कृषि अधिकारी विकेश सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रवीनजीत गीताशरण सिंह, अरविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी प्रतिनिधि क अनुसार, विकास खंड बेलहरी परिसर में कृषि मेला व प्रदर्शनी और गोष्टी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल रहे। जिला उप कृषि निदेशक गोपाल यादव द्वारा किसानों को खेती सहित अन्य बातें बताई गईं। प्राविधक सहायक राम शब्द, रंग नाथ मिश्र, सत्य देव सिंह, सुशील पाठक, अरुण ओझा, राजकुमार तिवारी, छितेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed