जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा के शिवपुर उर्फ कर्णछपरा गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा के चलते गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव हो रहा था। इसके चलते गांव के लोगों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इससे परेशान होकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने अपने हाथ में कुदाल और हथौड़ा उठाकर ग्राम पंचायत की जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराया। वहीं इन लोगों ने ही पानी निकासी के लिए नाली का रास्ता बनाया। इसके बाद आवागमन सुचारु रूप से चालू हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय सिंह, पुर्व प्रधान संतोष सिंह, माधवेन्द्र सिंह, ब्रजेश सिंह, गुड्डू सिंह, मंतोष, जैकी सिंह, कुसलम सिंह, रितेश सिंह, राजू सिंह आदि रहे।