फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Waterlogging in many substations due to incessant rains

लगातार बारिश से कई उपकेंद्रों में जलभराव

Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many substations due to incessant rains
नगर के सिविल लाइन स्थित विद्युत उपकेंद्र लगा बारिश का पानी से पाइप से निकालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है। गुरुवार की रात को शुरु हुई बारिश रविवार की सुबह थमा तो लगा कि राहत मिलेगी। लेकिन शाम होते ही फिर तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश से नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्युत उपकेंद्रों में जलभराव हो गया जिससे विभाग को आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

उपकेंद्रों में जलभराव के कारण सुरक्षा के लिहाज से विभाग ने आपूर्ति रोक दी है। नगर के सिविल लाइन स्थित 132 केवीए पॉवर हाउस में जलभराव के कारण अनुरक्षण का कार्य रुक गया है और मोटर लगाकर पानी को निकालने का काम किया जा रहा है ताकि आपूर्ति प्रभावित न हो सके। इसके अलावा फेफना, गड़वार व टकरसन विद्युत उपकेंद्र परिसर में भी जलभराव हो गया है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन तीन उपकेंद्रों से पानी निकालने के लिए मोटर लगाए गए हैंँ। पानी निकलने के बाद ही अनुरक्षण कार्य संभव हो सकेगा। लिहाजा रविवार रात के लिए सभी 40 गांवों की आपूर्ति बंद कर दी गई है। कई जगह टूटे तारों को दुुरुस्त करने के लिए कर्मियों को पानी में प्रवेश कर कार्य करना पड़ रहा है। सोहांव के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र के भरौली फीडर पर 36 घंटे आपूर्ति बंद रही और रविवार की शाम को बहाल हो सकी जिससे 20 गांव प्रभावित रहे। अधिकारी की मानें तो उजियार गांव के पास तारों के टूटने के कारण यह दिक्कत आई। उधर, मनियर विद्युत केंद्र में जलभराव के कारण शनिवार की सुबह से ही विद्युत आपूर्ति बंद है जिससे 30 प्रभावित हैं। बताया जाता है कि जिले के 90 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

जनपद के कई उपकेेंद्रों में जलभराव होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। जहां भी जलभराव की स्थिति है वहां मोटर से पानी निकाला जा रहा है। सुरक्षा को लेकर रविवार की रात इन उपकेंद्रों के गांवों की आपूर्ति बंद की गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। - चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed