फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water pressure remains on BST dam in Ballia

बीएसटी बांध पर पानी दबाव बरकरार, क्षतिग्रस्त टी स्पर के पास तेजी से चल रहा काम

Wed, 05 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Water pressure remains on BST dam in Ballia
बैरिया/जयप्रकाश नगर। बकुलहा संसार टोला बांध पर सरयू नदी का दबाव लगातार बना हुआ है। तीन दिन पहले रविवार को इसी बंधे पर बना टी स्पर सरयू नदी के जल दबाव से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने निरीक्षण कर सुरक्षात्मक व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

बांध को बचाने के लिए क्षतिग्रस्त टी स्पर के पास लगातार कैरट में बोल्डर भरकर डाला जा रहा है। टी स्पर को सुरक्षित करने के साथ ही टी स्पर के पश्चिम दिशा में बकुलहा संसार टोला बांध को बचाने के लिए कंक्रीट व ईंट के टुकड़ों से भरी बोरियां बंबूक्रेट विधि से डाली जा रही हैं। टी स्पर से पूरब का इलाका फिलहाल सरयू के दबाव से बचा है। लेकिन टी स्पर के पश्चिमी क्षेत्र में लगभग 300 मीटर लंबाई में सरयू के बाढ़ का पानी पूरी तरह से बकुल्हा संसार टोला बांध से सटा हुआ है और यहां दबाव बरकरार है। टोला शिवराय निवासी अजय यादव, नेकाराय के टोला निवासी धीरू सिंह, सत्येंद्र सिंह, चांद दियर निवासी धन लाल यादव, मुकेश यादव आदि ने बताया कि यहां अगर सरयू का जलस्तर थोड़ा और बढ़ा तो बकुलहा संसार टोला बांध में साहिल, सांप, सियार, खरगोश आदि की मांद के रास्ते पानी बांध में घुसकर उसे खतरे में डाल सकता है। अगर यह बांध टूटा तो बड़ी भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी। चांद दियर पुलिस चौकी के आगे के पुल के रास्ते बाढ़ का पानी इब्राहिमाबाद ऊपरवार, गोन्हिया छपरा तक पहुंच जाएगा। इतना ही नहीं बंधा के दक्षिण लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत चौतरफा पानी से घिर जाएंगे। टी स्पर पर काम करा रहे एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि अभी 150 मजदूर काम कर रहे हैं, शिफ्ट वार मजदूर बढ़ाए जा रहे हैं। यहां तीन अवर अभियंता लगातार उपस्थित रहकर काम करा रहे हैं। बीच-बीच में एसडीएम बैरिया और अधिशासी अभियंता भी आकर निरीक्षण कर रहे हैं। दो-तीन दिन समय ठीक मिला तो टी स्पर और बंधा पूरी तरह सुरक्षित कर लिया जाएगा। वैसे भी बंधा पर अभी कोई खतरा नहीं है। यहां दिन-रात काम चल रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से घिरे दो गांव, लोगों की परेशानी बढ़ी
बैरिया। सरयू नदी के बाढ़ का पानी लगातार बढ़ते हुए बैरिया तहसील क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाड़ी, शिवाल मठिया व मानगढ़ आदि गांवों के सिवान में पहुंच गया है। कई लोगों के घरों तक भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। ग्रामीण सरयू नदी के बाढ़ के पानी में लगातार बढ़ाव की बात बताते हुए यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि अगर रात में भी इसी तरह से पानी बढ़ता रहा तो कल तक मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गोपाल नगर टाड़ी बस्ती के लगभग 300 घर चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वही शिवाल मल्लाह बस्ती के बबन साहनी, लल्लन साहनी, पिंटू साहनी, गौतम, जई साहनी, श्रीराम यादव, विश्राम यादव सहित डेढ़ दर्जन लोगों के घरों के चारों तरफ बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कुछ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। उधर, सिंचाई विभाग के चांदपुर रेगुले टर पर बुधवार को सुबह सरयू का जलस्तर खतरा बिंदु से 1.31 मीटर ऊपर दर्ज किया गया। यहां खतरा बिंदु 58 मीटर पर है। सरयू नदी आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed