{"_id":"63026c4fb42fac0306236c64","slug":"water-level-continues-to-rise-revetment-work-is-sitting-ballia-news-vns6701883102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर में बढ़ाव जारी, बैठ रहा रिवेटमेंट कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर में बढ़ाव जारी, बैठ रहा रिवेटमेंट कार्य
विज्ञापन
मझौवां। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। रविवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 58.342 मीटर पर रिकार्ड किया गया। यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। वहीं, नदी में प्रति घंटा एक सेंटीमीटर का बढ़ाव जारी है। इसको देखते हुए बाढ़ की प्रबल स्थिति बनती जा रही है।
बढ़ते जलस्तर के कारण नदी की बैक रोलिंग धारा का दबाव सीधे नेशनल हाईवे पर बने अधूरे स्पर पर बन रहा है। इससे स्पर में दरार पड़ गई हैं। वहीं, एनएच-31 को बचाने के लिए गंगापुर से लेकर चौबे छपरा तक तीन स्पर पर बनाए जा रहे हैं। इन ठोकरों को रिवेटमेंट के कार्य से भी जोड़ा गया है। मानक के अनुरूप कार्य न होने के कारण हर जगह यह रिवेटमेंट गंगा की लहरों में बैठता जा रहा है। सोनार टोला के समीप बने आधे अधूरे ठोकर पर बीच में दरार पड़ गई है। यह स्थिति देख बाढ़ विभाग के गलियारों में हड़कंप मच गया है। विभाग यहां पर फ्लड फाइटिंग के सहारे अपना काम शुरू करने की तैयारी में है। रविवार की शाम उपजिलाधिकारी आश्रेय मिश्र ने बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। बाढ़ खंड के इंजीनियरों को निर्देश दिया कि गंगा का पानी बढ़ने की अभी भी संभावना है। लिहाजा हमेशा सतर्कता बरती जाए। राहत कार्य से जुड़े प्रशासनिक और अन्य अधिकारियों को भी गांवों में वितरण की जाने वाली राशन सामग्री, नाव की व्यवस्था, मिट्टी तेल, तिरपाल एवं अन्य अपनी व्यवस्था पहले से ही तैयार कर लेने के निर्देश दिए। दूबेछपरा पहुंचे एसडीएम ने बाढ़ और कटान से जुड़ी जानकारी ली। कानूनगो को निर्देश दिया कि पानी में बढ़ाव को देखते हुए पूरी तैयारी रखें। आसपास के बाढ़ से प्रभावित गांवों की सूची तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हर सूचना से अवगत कराते रहें।
25 हजार की आबादी, 250 हेक्टेयर खेतों पर खतरा
मझौवां। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव से 25 हजार की आबादी तथा 250 हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसलों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। अगर गंगा नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अगले 24 घंटे में तटवर्ती गांवों में गोपालपुर, दुबे छपरा, उदई छपरा, आलम राय के टोला, बड़का और छोटका बुधनचक, मठिया, मुरली छपरा, जगदेवा, पांडेयपुर, मिश्र गिरी के मठिया, चिंतामणि राय के टोला, गुदरी राय के टोला, वंशगोपाल छपरा आदि लगभग 25, हजार की आबादी तथा दुबे छपरा से टेंगरही संसार टोला तटबंध तक एनएच 31 के दक्षिणी किनारे पर के लगभग ढाई सौ हेक्टेयर भाग पर बाढ़ का पानी गिरने लगेगा। उधर, पचरुखिया, मझौवां, धर्मपूरा, शुक्ल छपरा, बेलहरी, रुद्रपुर, गायघाट के पांच सौ एकड़ खड़ी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। नीचे वाले हिस्से सड़क के किनारे तक बाढ़ के पानी से भर गया है।