फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water from Saryu started spreading in villages, water broke in many village houses due to loss of way

सरयू का पानी फैलने लगा गांवों में, रास्ता टूटने से कई गांव के घरों में घुसा पानी

Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water from Saryu started spreading in villages, water broke in many village houses due to loss of way
मनियर। खतरा बिन्दु से ऊपर बह रही सरयू नदी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। नदी की पानी के वेग से बहदुरा से मनियर दियरा टुकडा नं. 2 को जोड़ने वाला रास्ता लगभग पचास मीटर की दूरी में सोमवार की रात टुट गया जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं और आवागमन भी बाधित है।
विज्ञापन

खतरा बिंदु से ऊपर लगातार बह रही सरयू नदी का पानी क्षेत्र में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। उफनाई नदी का पानी बहदुरा-मनियर दियरा टुकडा नं.2 रास्ते पर पहुंचा और सोमवार की रात रास्ते को तोड़ पानी का वेग गांवों में पहुंच गया। इसके चलते गायघाट, फतेपुर दियरा टुकडा नं. 2, सोनुपार आदि गांवो के करीब 10 हजार आबादी वाली बस्ती में रातो रात पानी फैलकर घरों मे घुस गया। गांवो के लोग चौकी, मचान व चबूतरे पर रहने को विवश हैं। सडक टूटने से अन्य गांवो में भी पानी घुसने की सम्भावन है। उधर, सरयू नदी का पानी नाले के रास्ते कस्बे में भी घुसने लगा है तथा पानी ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ फैलने लगा है। इससे छितौनी, रामपुर, दुर्गीपुर, नावट नं. 2, गंगापुर, गौरीशाहपुर, देवरार, मुडि़यारी आदि गांवो को जलमग्न कर दिया है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोग त्रस्त हैं। कई गांव के लोग सम्पर्क मार्ग टूटने के कारण जान जोखिम मे डालकर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed