{"_id":"680d3b5b4c4f27bf1f05f4ab","slug":"water-drainage-and-electricity-poles-should-be-repaired-ballia-news-c-190-1-bal1001-138481-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पानी की निकासी और बिजली पोल ठीक किए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पानी की निकासी और बिजली पोल ठीक किए जाएं
विज्ञापन
बलिया। बनरही स्थित औद्योगिक आस्थान में पानी की निकासी और बिजली पोल की समस्या है। इसके निस्तारण की उद्यमियों ने उधोग बंधु की बैठक में मांग की।
मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 82 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 66 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है तथा 16 आवेदन विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित है।
मुख्य विकास अधिकारी ने आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 957 उद्यम पंजीयन हुआ है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 132 लक्ष्य, एक जनपद-एक उत्पाद के अंतर्गत 06 लक्ष्य एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 1700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैठक में रजनीकांत सिंह, विजय कुमार गुप्ता, मंजय सिंह के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर एवं नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, प्रदीप वर्मा, अरविंद गांधी आदि मौजूद रहे।