फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   water crisis in Beltheraroad

लागत लाखों की आैर पानी एक बूंद नहीं

Wed, 17 Dec 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 17 Dec 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
water crisis in Beltheraroad
बेल्थरारोड में पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत सात साल पहले लाखों से निर्मित पानी टंकी शोपीस बना है। विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक आपूर्ति व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। इसके चलते नागरिकों के घर तक पुराने अयोग्य करार दिए जा चुके पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में 2007 में पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत जिला पंचायत के डाक बंगले में 850 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी का निर्माण कराया गया। इसके लिए नगर के कुछ भागों में आधा अधूरा भूमिगत पाइप बिछाया गया। डाकबंगला में 450 फीट गहराई की बोरिंग भी हुई लेकिन संबंधित कार्य नहीं कराए गए।
विज्ञापन


आननफानन में बिना कार्य पूर्ण कराए ही पानी टंकी का लोकार्पण भी कर दिया गया। आज तक इस पानी टंकी से नागरिकों को एक बूंद जल भी नसीब नहीं हुआ। जल निगम ने योजना के तहत अब तक 80 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। बावजूद स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानें तो 65.89 लाख रुपये का प्रस्ताव फिर से शासन को भेजा गया है। धन स्वीकृत होने के बाद अधूरा काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है। नगर में कई दशक से एक पुराने पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। टंकी को कई साल पहले तकनीकी कारणों से आपूर्ति के लिए अयोग्य करार दिया जा चुका है।


 नई टंकी का निर्माण पूर्ण कर नगर पंचायत को हैंड ओवर कर दिया जाता तो शुद्ध पेयजल आपूर्ति का सपना साकार हो जाता। इस संबंध में चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि अधूरे काम को पूरा करने के लिए कई बार जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया लेकिन अफसर इस दिशा में कोई ठोस कवायद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed