फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Watchmen sent a letter to CM

चौकीदारों ने सीएम को भेजा पत्र

Fri, 20 Dec 2019 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Watchmen sent a letter to CM
कलक्ट्रेट में अपनी मांगो को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देने जाते चौकीदार - फोटो : BALLIA
बलिया। ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शुक्रवार को चौकीदारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें चौकीदारों की समस्या को अविलंब निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

चौकीदारों ने अपने पत्रक में उल्लेख किया है कि गांव में जो भी छोटी बड़ी घटना व दुर्घटना होती है, उसको सूचना देना व गश्त करना, त्योहारों पर मुस्तैदी से कार्य करना, ईमानदार से चौकीदार करते है, लेकिन सरकार मात्र 2500 रुपये ही देती है। वर्षों से अस्थाई से स्थाई की मांग होती रही है, लेकिन अब तक नहीं किया गया। वही चौकीदारों के लिए वर्दी, साइकिल, टार्च, बेल्ट, सिटी व डंडा देने की घोषणा की गई थी, जो हवाहवाई दिखाई होती दिख रही है। प्रदेश के चौकीदार तीन दिसंबर 2019 को कांशीराम पार्क लखनऊ में इकट्ठा हुए और रणनीति बनाकर मुख्यमंत्री को संबंधी ज्ञापन भी दिया था। लेकिन आज तक कोई सार्थक सुनवाई न होने से चौकीदार परेशान है। चेताया कि अगर फरवरी माह तक मांग पूरी नहीं होती है तो मार्च में विशाल धरना प्रदर्शन लखनऊ में किया जाएगा। इस मौके पर विजय प्रताप, सरदार पासवान, हरीनाथ कुमार राम, नारायण पासवान, रामबहादुर यादव, लालजी पासवान, रामाशंकर पासवान, उमाशंकर यादव, जनार्दन निषाद, इंद्रासन पासवान, हरिओम पासवान, हरी पासवान, बबन पासवान, हरिंदर राम, सुक्खू पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed