फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Washer along with donkey drowned in river, death

गधे समेत धोबी नदी में डूबा, मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Washer along with donkey drowned in river, death
रामगढ़/मझौवा। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के सटे पूरब गंगा नदी में शनिवार की देर शाम एक युवक गधे समेत नदी में डूब गया। उसका शव रविवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने नदी में उतराया और गधे को भी मरा हुआ देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक व गधे के शव को नदी से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम सुभाष धोबी (25) पुत्र छोटेलाल गदा को चराने के लिए निकला था। गधा पानी पीने के लिए नदी में उतरा। पैर फिसलने से वह नदी में लगी जलकुंभी में जा फंसा। यह देख सुभाष भी गधे को बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन बचा नहीं सका। इसके साथ ही वह भी गहरे पानी में जलकुंभी में फंस गया। घरवालों ने युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह शौच को निकले ग्रामीणों की नजर नदी में गधे और सुभाष के शव पर पड़ी। गांववालों ने शव को नदी से बाहर निकाल कर रेवती पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई में बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed