फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Was talking on the phone near the track, died after being hit by a train

Ballia News: ट्रैक के पास फोन से कर रहा था बात, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Wed, 01 May 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Was talking on the phone near the track, died after being hit by a train
वाराणसी-भटनी रेलमार्ग पर किरिहरापुर-बेल्थरारोड़ रेलवे स्टेशन के बीच गोविंदपुर दुगौली हाल्ट के समीप फोन से बात करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के दुबौली निवासी लालमन यादव का बड़ा पुत्र सचिन यादव (25) सोमवार की देर शाम गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर फोन से बात कर रहा था। इस दौरान गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई।
विज्ञापन

युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन फिसल कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर मौत गई। सचिन की शादी पांच महीने पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पत्नी ज्योति व परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed