फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Was coming in uncle's mourning, suffered himself in death

आ रहा था चाचा की मातमपुर्सी में, खुद मौत के आगोश में समाया

Fri, 25 Dec 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Was coming in uncle's mourning, suffered himself in death
बांसडीह-रेवती मार्ग स्थित जिन्न बाबा स्थान के समीप ट्रक-बोलेरो के टक्कर में क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : BALLIA
सहतवार। सहतवार थाना क्षेत्र के बांसडीह-रेवती मार्ग पर स्थित जिन्न बाबा के स्थान के समीप बृहस्पतिवार की देर रात ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे में मृत युवक पड़ोसी युवक के चाचा की मौत की सूचना मिलने पर उनकी मातमपुर्सी के लिए गांव आ रहा था, लेकिन खुद ही मौत की आगोश में समा गया। हादसे में घायल बोलेरो चालक को वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी शिबू सिंह (18) पुत्र संतोष सिंह और उसका पड़ोसी रोहित सिंह पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। बृहस्पतिवार को रोहित को सूचना मिली कि उसके चाचा की मौत हो गई है। सूचना के बाद रोहित सहतवार आने की तैयारी करने लगा। साथ में शिबू भी उसके साथ चल दिया। दोनों शाम को किसी ट्रेन से सुरेमनपुर स्टेशन पर उतरे। शिबू के सुरेमनपुर आने की सूचना पर उसका बड़ा भाई अमन (21), चालक राहुल (25) के साथ बोलेरो लेकर सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचा। वहां से लौटते समय रात लगभग 10 बजे के करीब रेवती-बांसडीह मार्ग पर जिन्नबाबा के स्थान के पास सहतवार की तरफ से जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो के परखचे उड़ गए। इससे बोलेरो में सवार शिबू, उसका बड़ा भाई अमन, चालक राहुल गंभीर रुप से घायल हो गए। रोहित को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने सभी को एंबुलेंस से बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने शिबू को मृत घोषित कर दिया। चालक राहुल की स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। शीबू के बड़े भाई अमन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed