फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Warning to the officers of Health, Education and Panchayat Department, notice to the Medical Officer in charge

स्वास्थ्य, शिक्षा व पंचायत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी को नोटिस

Wed, 08 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Warning to the officers of Health, Education and Panchayat Department, notice to the Medical Officer in charge
बलिया। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खराब प्रगति मिलने पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि सुधार नहीं होने पर संबन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान टीकाकरण की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। पीएचसी वायना की सबसे ज्यादा खराब प्रगति मिली। वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वेंकटेस बैठक में उपस्थित भी नहीं थे। इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरूद्ध नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अन्य सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी चेतावनी दी। कहा कि सर्वे करके पता कर लिया जाए कि गांव में जो लोग नहीं रह रहे हैं, उनके बारे में जानकारी कर लें कि उनका टीकाकरण हो गया है या नहीं। ऐसे लोगों का सम्पर्क नम्बर भी ले लेने को कहा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली और श्रेणी में सुधार लाने के निर्देश दिए। आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान कुछ प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य अभी भी नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि जल्द कार्य पूरा हो जाएं। शौचालय आदि को ठीक करा लिया जाए, ताकि चुनाव के दौरान पुलिस व निर्वाचन कार्मिक, खासकर महिलाओं को कोई असुविधा न हो। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने ब्लॉक क्षेत्र में विद्यालयों को देख लें। जहां मरम्मत हो रही हो, वहां उसकी प्रगति देख लें और सीडीओ को रिपोर्ट करें। हर हाल में चुनाव से पहले सभी विद्यालय दुरूस्त हाल में होने चाहिए। पंचायत भवन के निर्माण में कई जगह अनावश्यक विलम्ब होने पर डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव को चेतावनी दी। कहा कि जल्द सुधार नहीं दिखा तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीडीओ आरआर मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed