फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Warning of movement if child is not found

बच्चा बरामदगी को लेकर आंदोलन की दी चेतावनी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 17 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Warning of movement if child is not found
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में विद्यालय के पास खेल रहा बच्चा बुधवार को लापता हो गया था। मां-बाप ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से बच्चे को बरामद करने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि अगर पुलिस अविलंब बच्चे को बरामद नहीं करती है तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी धर्मेंद्र रजक का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ मल्लू 15 जुलाई को भगवानपुर परिषदीय विद्यालय के निकट खेल रहा था, जहां से सायं पांच बजे रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी गायब बच्चे के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली तो पिता द्वारा दोकटी थाने में बच्चे की गायब होने की तहरीर दी गई। गायब बच्चे के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि मैं व मेरी पत्नी भगवानपुर अवस्थित सरकारी गोशाला में काम करते हैं और उसी गोशाला के बगल में अवस्थित परिषदीय विद्यालय के पास मेरा बेटा खेल रहा था, जहां से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। बच्चे गायब हो जानने के बाद परिजन आज भी विलाप कर रहे है। पत्रक देने वालो में सपा नेता अवधेश यादव, रमायण पासवान, श्रीभगवान यादव व राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed