फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ward committee will monitor people from non-provinces

गैर प्रांतों से आये लोगों की वार्ड समिति करेंगी निगरानी

Tue, 12 May 2020 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Ward committee will monitor people from non-provinces
बलिया। शहर के हरपुर मिड्ढी मंगलवार को कोरोना वार्ड निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें संक्रमण से बचाव को लोगों को जागरूक करने और होम क्वारंटीन हुए लोगों की निगरानी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय स्वच्छता और जागरूकता है। इस महामारी से बचने के लिए सभी अपने हाथ साबुन से धोने के लिए प्रेरित करें। लोगों को बताएं कि आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और बाहर जाते वक्त मास्क का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि बाहरी प्रांत या महानगरों से आए लोग होम क्वारंटीन का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसी पर नजर रखना है। इसमें आम लोगों का भी सहयोग ले सकते हैं। अगर कोई भी प्रवासी उल्लंघन कर रहा है तो तत्काल इसकी सूचना अपने कंट्रोल रूम को दें। वहां से जरूरत के हिसाब से कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। कहा कि इस गंभीर और लाइलाज बीमारी से लोगों को बचाने के लिए निगरानी समिति के सक्रिय रहना एकदम जरूरी है। बैठक में मुख्य रूप से सभासद संतोष सिंह लड्डू, सुमित मिश्रा गोलू, विनोद सिंह, शमशाद अहमद, शैलेंद्र त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, भारत भूषण मिश्र, नदीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed