फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wanted three accused arrested

वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Wanted three accused arrested
बलिया। सहतवार पुलिस, सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को सहतवार-हल्दी मोड़ सुरहिया गांव के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता सुरेंद्र राजभर पुत्र रामलाल राजभर, बब्लू राजभर उर्फ बबूल पुत्र स्व श्यामलाल राजभर तथा जितेंद्र राजभर पुत्र रामलाल राजभर उर्फ चौधरी निवासीगण सुरहिया थाना सहतवार बताया। जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। बता दें कि आरोपियों द्वारा एक युवक को मारने पीटने व करेंट लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें 10 अगस्त को थाना सहतवार पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण में सहतवार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed