फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wandering copy of family register

परिवार रजिस्टर की नकल को भटक रहे

Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wandering copy of family register
बैरिया। परिवार रजिस्टर की नकल व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक पर चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो रही। ब्लॉक पर गुरुवार को कर्मचारियों की बैठक में ही सचिव उपस्थित होते हैं लेकिन कभी कभी उस दिन भी नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन

चांदपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सावनछपरा निवासी दिव्यांग सुमेर कुमार राम ने बताया कि कच्चे मकान में किसी तरह गुजारा कर रहा हूं इसलिए आवास के लिए चक्कर लगा रहगा हूं। लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी से मुलाकात नहीं हो रहा है। श्रीकांतपुर अंतर्गत नारायणगढ़ निवासी द्विग्विजय सिंह ने कहा मेरे भाई रामजी सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर का नकल लेना है। तीन दिन से ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सचिव से मुलाकात नहीं हो पा रहा है। भीखाछपरा निवासिनी रेखा देवी पत्नी संजय गोंड ने कहा कि परिवार के सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कई दिनों से ब्लॉक पर आ रही हूं लेकिन सचिव के नहीं मिलने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। भीखाछपरा निवासी सुमेश्वर राम ने बताया कि आधार कार्ड संशोधन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। लेकिन कई दिनों से ग्राम पंचायत अधिकारी के नहीं मिलने से कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed