फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Waiting in trains coming from metropolitan cities before Holi

Ballia News: होली से पूर्व महानगरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग

Wed, 21 Feb 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Waiting in trains coming from metropolitan cities before Holi
बलिया। होली इस वर्ष 25 मार्च को है। 120 दिन पहले आरक्षण कराने के नियम के चलते अधिकतर नौकरी पेशा लोग पहले ही सीटें बुक करा ले रहे हैं। मुंबई रूट पर सिर्फ तीन जोड़ी ट्रेनें हैं। इस वजह से इस रूट पर सीटों को लेकर ज्यादा मारामारी है। दिल्ली रूट पर पांच जोड़ी ट्रेनें चलने के बावजूद कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

मुंबई से आने वाली ट्रेन लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस में 22 मार्च को स्लीपर में 200 वेटिंग व एसी थ्री में 60 वेटिंग है। कामायनी सहित अन्य किसी भी एक्सप्रेस में स्लीपर और सेकेंड स्लीपर श्रेणी की सीटें भी खाली नहीं हैं। सीट खाली न होने के बावजूद परदेश में रहने वाले लोग घर पर अपनों के बीच होली त्योहार मनाने के लिए वेटिंग टिकट करा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 26 मार्च के बाद कामायनी में आरएसी सीट उपलब्ध है। होली बाद वापस मुंबई जाने के लिए टिकट लोग करा रहे हैं। बलिया से जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस व बलिया- दादर एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध है, 100 से 300 सौ सीट खाली दिख रही है। वहीं, पवन एक्सप्रेस में 10 वेटिंग है। होली के पहले दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। सद्भावना एक्सप्रेस में वेटिंग सौ से ऊपर है, 20506 राजधानी एक्सप्रेस में होली के दिन 25 मार्च से आगे की तारीखों में सीटें हैं, लेकिन होली के पहले आने के लिए सीटें भर चुकी हैं। अन्य दो राजधानी में वेटिंग लिस्ट लंबी है। दिल्ली से वाराणसी आने वाली सुपर फास्ट कुछ ट्रेनों में सीटें मिल जाएंगी। होली बाद दिल्ली जाने के लिए भृगु एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस में अभी सीटें खाली है। अन्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। वहीं, लुधियाना, सुरत, राजस्थान, दुर्ग, बैगलौर, उड़ीसा सहित अन्य महानगरों से आने वाली ट्रेनों में होली को लेकर वेटिंग सूची लंबी है। तीन माह से कोहरे के कारण बंद कई ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो रहा है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की होली त्योहार पर अगर यात्रियों की ज्यादा भीड़ होगी तो यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed