फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Waiting for funds in balia

91 हजार किसान कर रहे सम्मान निधि के तीसरी किस्त का इंतजार

Thu, 27 Feb 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Waiting for funds in balia
बलिया। जिले में किसान सम्मान निधि योजना पूरी तरह परवान नहीं चढ़ सकी है। मौजूदा समय में 91 हजार किसानों के खाते में तीसरी कि़स्त की धनराशि नहीं पहुंची है। इस योजना के तहत जिले में कुल 3.88 लाख किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में दो हेक्टेयर तक के जोत वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना दिसंबर 2018 से ही लागू है। मार्च 19 तक किसानों के खाते में 2000 रुपये की पहली किस्त भेजने का प्रावधान किया गया। हालांकि इसी बीच लोक सभा चुनाव के कारण योजना के तहत धनराशि भेजने का काम रुक गया। चुुनाव बीतने के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। योजना के तहत शुरुआत में दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को शामिल किया जाने का प्रावधान किया गया लेकिन चुनाव बाद केंद्र सरकार ने सभी किसानों को इसमें शामिल करने का प्रावधान कर दिया। इसके बाद से ही कृषि व राजस्व विभाग की ओर से कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक कार्यालय की मानें तो किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 3.88 किसानों के डाटा फीडिंग की गई थी। 3.16 लाख किसानों को पहली किस्त, 2.75 लाख किसानों को दूसरी किस्त व 2.25 लाख किसानों को तीसरी किस्त मिली है। इस तरह 107014 किसानों को तीसरी किस्त नहीं मिली है। इसमें अधिकांश किसानों के आधार, बैंक खाता संख्या, नाम आदि के मिस्मैच होने के कारण यह दिक्कत आई है। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि ऐसे किसानों का ब्योरा निकलवा कर कर्मियों को उपलब्ध कराते हुए किसानों से संपर्क कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तमाम किसानों के खाते में नहीं पहुंची धनराशि
जयप्रकाश नगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के तमाम किसान वंचित हैं। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी इन किसानों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची जबकि तहसील में सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। सबसे स्थिति खराब चांददीयर ग्राम का है। इस पंचायत के नाम पर आराजी माफी बालगोविंद उपाध्याय अंकित है। साथ ही किसी किसान का नाम गलत तो किसी किसान का खाता संख्या गलत अंकित किया गया है। चांददियर के किसान सुरेन्द्र यादव, नंद कुमार यादव, हरेराम यादव, बलिराम यादव, बसुधर यादव व ठेकहा गांव के किसान राजेंद्र पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित त्रुटियों को नजदीकी जनसेवा केंद्र से सुधार करा लेने की बात कही जा रही है जबकि जनसेवा केंद्र संचालक केवल आधार से संबंधित त्रुटि को ही सुधारने की बात कहते हैं। किसानों ने बताया कि वह तहसील से लेकर कृषि विभाग का चक्कर काट कर थक गए हैं, अभी तक उनके खाते में कोई धनराशि नहीं मिली।

-
बड़ी संख्या में किसानों के खाते में तीसरी किस्त की धनराशि नहीं आई है। इसमें अधिकांश के दस्तावेजों में त्रुटि होने से यह दिक्कत आई है। ऐसे किसानों का डाटा दुरुस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।- इंद्राज, कृषि उपनिदेशक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed