{"_id":"59a9947c4f1c1b13278b4cb2","slug":"wagon-separated-by-goods-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से अलग हुए वैगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से अलग हुए वैगन
ballia
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रेशर पाइप लीकेज होने के बाद शुक्रवार को बलिया के रेलवे फाटक पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया-वाराणसी रेल मार्ग पर शुक्रवार को दो अलग-अलग मालगाडि़यों की घटनाएं हुईं। मॉडल स्टेशन बलिया पर जहां मालगाड़ी की प्रेशर पाइप लीकेज हो गई। वहीं फेफना जंक्शन पर एक मालगाड़ी के दो वैगन अलग हो गए। हालंांकि इस दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
बलिया-वाराणसी रेलखंड पर फेफना जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर एक मालगाड़ी जैसे ही आगे बढ़ी। उसके दौ वैगन अलग हो गए। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। मालगाड़ी के गार्ड ने तत्काल वाकीटाकी से सूचना चालक को दी। जिस पर चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर गाड़ी रोका और वापस पीछे कर वैैगन को जोड़ा। करीब आधे घंटे बाद मालगाड़ी गंतव्य को रवाना हुई। हालांकि उस वक्त किसी ट्रेन के आने का समय नहीं था, जिस कारण ट्रेन का परिचालन बाधित नहीं हुआ।
उधर, दोपहर करीब दो बजे माडल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली डाउन मालगाड़ी का प्रेशर पाइप लीकेज होने से गाड़ी फाटक के पास खड़ी हो गई। जिससे चित्तू पांडेय तथा बहेरी दिमागी चट्टी स्थित फाटक की दोनों दिशा में वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग आधे घंटे तक दोनों तरफ यात्री अपने वाहनों पर हलकान दिखे। बाद में स्टेशन अधीक्षक बलिया के प्रयास से तत्काल मैकेनिक भेजकर मालगाड़ी को वापस प्लेटफार्म पर लिया गया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मालगाड़ी में गड़बड़ी आ जाने के कारण करीब आधे घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। जिसको तत्काल सूचना मिलते ठीक कराया गया।