फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Votes will be held for Legislative Council today, polling parties reached

विधान परिषद के लिए आज पड़ेंगे वोट, पोलिंग पार्टियां पहुंची

Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Votes will be held for Legislative Council today, polling parties reached
एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए मतपेटिका लेकर वाहन में बैठने जाते मतदान कार्मिक। - फोटो : BALLIA
बलिया। विधान परिषद चुनाव आज यानि 9 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सदर तहसील परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई जो शाम तक संबंधित ब्लॉकों पर पहुंच गई। जिले के सभी ब्लॉकों पर मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। 16 अप्रैल तक निर्वाचन पूरा कर लिया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना 15 मार्च को जारी हुई थी।
विज्ञापन

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू का कार्यकाल सात मार्च को ही समाप्त हो गया था। एमएलसी चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव के समय ही कार्यक्रम घोषित हुआ लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। दोबारा फिर प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव में भाजपा के रविशंकर सिंह व सपा के अरविंद गिरी के बीच सीधा मुकाबला है। आज कुल 2624 मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे। मतों की गणना 12 अप्रैल को की जाएगी।
विज्ञापन

राज्यसभा के दो व लोकसभा के दो सदस्यों के अलावा सभी सात विधायक, 940 ग्राम प्रधान, 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य, दो नगरपालिका व सात नगर पंचायतों में चेयरमैन और वहां के सभी वार्डों के सदस्य, 58 जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मतदान करेंगे। सभी 17 ब्लॉक मुख्यालयों में एक-एक मतदान केंद्रों के अलावा जिला मुख्यालय स्थित व जिला पंचायत कार्यालय पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार अर्द्धसैनिक बल की तैनाती
बलिया। एमएलसी चुनाव में इस बार सुरक्षा व्यवस्था अर्द्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी। स्थानीय पुलिस सिर्फ सहयोगी की भूमिका में होगी। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में पहली बार अर्द्धसैनिक बलों लगाया जा रहा है। मतदान से लेकर मतगणना तक की सुरक्षा व्यवस्था इन्हीं के कंधों पर रहेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आधा सेक्शन (छह जवान) अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की जा रही है। इन जवानों के सहयोग में स्थानीय पुलिस होगी। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को इनकी देखरेख में कलक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। 12 अप्रैल को मतगणना होने तक अर्द्धसैनिकल बल स्ट्रांग रूम की रखवाली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed