फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Votes will be decided today in triangular fight

Ballia News: त्रिकोणीय संघर्ष में आज होगा मतों का फैसला

Sat, 13 May 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Votes will be decided today in triangular fight
नगरा। नगर पंचायत के प्रथम बार चुनाव में चेयरमैन पद के नौ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 19718 थी। 11498 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक बूथ संख्या 19 व 20 वार्ड संख्या 14 ब्राम्हणपुरा पर 66.95 व 64.14 प्रतिशत मत पड़े।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन पार्टी के कार्यालयों में इसको लेकर मंथन का दौर चला कि नगरा का सरताज कौन होगा। किसके सिर पर बंधेगा ताज। सभी लोग अपने अपने तर्क से अपनी अपनी पार्टियों के उम्मीदावारों को जीता रहे थे। कोई कमल का फूल तो कोई साइकिल की बढ़त बता रहा था। इस चुनाव में जम कर धनबल का प्रयोग हुआ है। इसे लेकर सभी प्रत्याशी अपने को विजयी मान कर चल रहें हैं। वैसे नगरा का चुनाव परिणाम यहां के कुछ नेताओं का भविष्य भी तय करेगा। कारण यह है कि कमोवेश हर दल में असंतुष्टों की संख्या ज्यादे थी। दिखाने के लिये झंडा ढो रहे थे अपनी पार्टी का लेकिन अंदरखाने में कुछ और ही कर रहे थे। यदि कोई प्रत्याशी हारता है तो उसे हराने वाले अपने ही होंगे। नगरा नगर पंचायत में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति रही, लेकिन मतदान से दो दिन पूर्व भाजपा व सपा में कांटे की टक्कर हो गई जो मतदान के अंतिम समय तक चली। कुशल रणनीतिकार भी नहीं बता रहे हैं कि भाजपा जीतेगी या सपा। वैसे चुनाव के बाद से दोनों खेमे में हर्ष हैं। मिठाई खिलाने व खाने का वादा भी हो रहा है। देखना है भाजपा अपनी प्रतिष्ठा इस पहले चुनाव में बचा पाती है या साइकिल इस दौड़ में आगे निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed