फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Voters over population in nine wards

नौ वार्डों में आबादी से अधिक मतदाता

Thu, 02 Nov 2017 11:28 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 02 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Voters over population in nine wards
वोटर - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार की गई मतदाता सूची के बाबत प्रशासन भले ही दावा करता हो कि सूची साफ-सुथरी है लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। सूची केमुताबिक नगर पालिका बलिया के कई वार्डों में आबादी से अधिक मतदाता हैं। इस बाबत पिछले चार महीने में डीएम से कई शिकायतें की गईं लेकिन अधिकारियों ने इसे कभी भी संज्ञान में नहीं लिया। इसी से मतदाता सूची को लेकर अधिकारियों की सतर्कता और संवेदनशीलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


नगर पालिका बलिया के आंकड़ों के अनुसार बलिया पालिका क्षेत्र की कुल आबादी एक लाख चार हजार 424 है और यहां कुल मतदाताओं की संख्या 89194 है। जबकि वार्डवार आबादी व मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो नौ वार्डों की मतदाता सूची को लेकर पूरा प्रशासन कटघरे में खड़ा मिलेगा। वार्ड संख्या छह मिड्ढी की आबादी 2454 और यहां मतदाताओं की संख्या 2588 है। इसी तरह वार्ड संख्या सात हरपुर की आबादी 6875 के सापेक्ष 6913 मतदाता हैं। वार्ड संख्या नौ चंद्रशेखर नगर उर्फ बेदुआ की कुल आबादी 1834 है लेकिन यहां मतदाताओं की संख्या 2951 है। वार्ड संख्या 12 सिविल लाइन की कुल आबादी 2443 है और यहां मतदाताओं की संख्या 3558 है।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 16 भृगु आश्रम कुल आबादी 2615 और मतदाताओं की संख्या 2679, वार्ड संख्या 20 अग्रवाल टोली की कुल आबादी 2812 व मतदाताओं की संख्या 4341, वार्ड संख्या 23 विशुनीपुर की कुल आबादी 3392 व मतदाताओं की संख्या 4282, वार्ड संख्या 25 जंगे अली की कुल आबादी 1257 व मतदाताओं की संख्या 1662 है। इसी तरह वार्ड संख्या 14 राजपूत नेवरी की कुल आबादी जहां 9337 है वहीं मतदाता महज 3181 हैं जो करीब 33 फीसदी हैं। इस बाबत नगर के राजपूत नेवरी निवासी रवि सोनी ने दर्जनों बार जिलाधिकारी से लेकर आला अफसरों से शिकायतें की लेकिन अफसरों ने इसे संज्ञान में नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed