{"_id":"6604836d2929c8298509de54","slug":"vomiting-diarrhoea-eye-and-skin-patients-increased-in-opd-ballia-news-c-190-1-ana1001-113768-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ओपीडी में बढ़े उल्टी-दस्त, आंख व त्वचा के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ओपीडी में बढ़े उल्टी-दस्त, आंख व त्वचा के मरीज
विज्ञापन
ली पर रंग खेलने के कारण लोगों को आंख, त्वचा संबंधित समस्या होने लगी है। होली पर्व के दूसरे दिन बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहा। ओपीडी में अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही है।
फिजिशियन की चार ओपीडी में करीब 600 सौ से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इमरजेंसी में उल्टी दस्त और नशे की हालत में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 38 से अधिक रही। वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि होली के दिन फूड प्वाइजनिंग और शराब से बेहोशी वाले मरीज ज्यादा रहे। ज्यादातर मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
होली खेलने के दौरान लापरवाही के कारण बच्चों को सर्दी, जुकाम, सीने में जकड़न से परेशान थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके उपाध्याय, डाॅ. विनेश कुमार व डाॅ. अनुराग सिंह की ओपीडी में लंबी लाइन लगी रही। नेत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ. बीपी सिंह व डाॅ. रिखिलाल गुप्ता ने बताया की आम दिन की तुलना में तीन गुना मरीज बढ़े, लापरवाही व केमिकल वाले रंग व अबीर पड़ने के कारण आंखों से पानी गिरना, लाल होना, सूजन आदी की समस्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
चर्म रोग विशेषज्ञ के अभाव में मरीजों निराश होकर निजी अस्पताल में जाने को मजबूर हुए। सीएमएस डाॅ. सुजीत कुमार यादव ने कहा कि होली को देखते हुए आज दो बजे तक ओपीडी चली है। सभी प्रकार की दवा व इंजेक्शन अस्पताल में मौजूद हैं। इमरजेंसी में चिकित्सक संग स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैद है।