फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   virtual talk of minister

श्रम मंत्री ने अवमुक्त हुए बच्चों के अभिभावकों से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद

Sat, 12 Jun 2021 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
virtual talk of minister
बलिया। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य स्थलों से अवमुक्त कराकर शिक्षा की मुख्यधारा में सम्मिलित कराए गए बाल श्रमिक बच्चों व उनके परिवारों से सीधा संवाद श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा किया गया। इसके साथ ही नया सवेरा योजना से आच्छादित जनपदों में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं पंजीकृत बाल श्रमिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रम मंत्री ने कहा कि बाल श्रम उत्तर प्रदेश सरकार के लिए एक चुनौती और सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। प्रदेश सरकार बाल श्रम उन्मूलन के लिए कृत संकल्प है। श्रम विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से चलाई जा रही नया सवेरा योजना द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों से बाल श्रम में कमी आई है। इस कार्यक्रम में जनपद के बाल श्रम से अवमुक्त कराए गए चार बच्चे आदित्य, अभिषेक, विकास वर्मा एवं मनोज अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में संवाद के लिए कार्यालय बलिया में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जनपद बलिया से शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायतराज विभाग सीडब्ल्यूसी, चाइल्डलाइन, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी, व्यापार मंडल के अधिकारी और नया सवेरा योजना के अंतर्गत अच्छादित ब्लॉक चिलकहर के ग्राम प्रधान, स्कूल के प्रधानाध्यापक, वार्ड मेंबर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed