फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Viraj tops in 50 meter race

Ballia News: 50 मीटर की दौड़ में विराज अव्वल

Wed, 17 Dec 2025 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Viraj tops in 50 meter race
नगरा/इंदरपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा के खेल मैदान में ब्लाक स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इसमें शिक्षा क्षेत्र नगरा विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर की दौड में प्राथमिक विद्यालय ताड़ीबड़ागांव के विराज प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर की रेस में कंपोजिट विद्यालय डिहवा के अनिश यादव को पहला स्थान मिला, जबकि इसी विद्यालय की अर्चना द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के आकाश प्रथम व कंपोजिट विद्यालय डिहवा की अर्चना द्वितीय स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के मनीष कुमार ने पहला स्थान हासिल किया जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के आकाश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त छूट कर पहचानों, गुब्बारा फोड़ो सहित अन्य प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में शामिल दिव्यांग बच्चों में उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जूनियर हाईस्कूल नगरा के छात्रों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीईओ ने सफल छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने में दयाशंकर,विरेश कुमार, विशेष शिक्षक राधेश्याम यादव, अखिलेश यादव, बच्चा लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed