फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Violence and procession in the fight to dance the dancer

नर्तकी को नचाने को लेकर घराती व बाराती में हुई मारपीट

Thu, 13 Feb 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Violence and procession in the fight to dance the dancer
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गांव में बुधवार की रात आई बरात में नर्तकी को नचाने को लेकर घराती और बराती में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार व पकड़ी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव मय फोर्स के साथ पहुंच गए, जहां गहनता से जांच पड़ताल की और मातहतों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा घूरा राम के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उससा गांव निवासी सुरेश चौहान की लड़की की शादी बुधवार को थी। जहां नगरा थाना क्षेत्र के खपटही गांव निवासी अच्छे लाल चौहान के लड़के की बरात आई हुई थी। इस दौरान द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और उधर डीजे बज रहा था। जिसमें नर्तकियां डांस कर रही थीं। इस दौरान मनपसंद गाने पर नर्तकियों को नचाने को लेकर घराती और बराती आपस में भीड़ गए। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे आदि चले। जिसमें घराती और बराती के कई लोग चुटहिल हो गए। इस दौरान निमंत्रण में आए उससा गांव निवासी ओमप्रकाश राम (28) पुत्र दिनेश राम अपनी बाइक हटाने जा रहा था। जिसे बरातियों ने जमकर धुनाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी बरातियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, वे प्रद्युम्न चौहान के घर में घुसकर उसको जमकर मारापीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मऊ में चल रहा है। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने स्थिति को नियंत्रण में किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा घूरा राम के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत हत्या का मुकदमा दर्ज कर धड़ पकड़ में जुट गई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी 2016 में हुई थी। जिसकी एक छोटी बच्ची भी है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एसओ पकड़ी को तीनों नामजद अभियुक्तों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed