{"_id":"60edc97d8ebc3ed01d0d78b1","slug":"villagers-stopped-tied-but-ongoing-construction-work-ballia-news-vns6002546121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रोका बंधे पर चल रहा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रोका बंधे पर चल रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन
रेवती। दियारांचल स्थित टीएस बंधा के डेंजर जोन पर चल रहे निर्माण कार्य को बंधे से सटे तीलापुर गांव के ग्रामीणों ने मानक के विपरीत बताते हुए मंगलवार को रोक दिया। फाउंडेशन के कार्य में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। वहीं जेई ने कार्य को मानक के अनुरूप बताते हुए चोरों पर इसका ठीकरा फ़ोड़ा है। बंधे को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से फरवरी माह से 69.300 से 69.950 किमी के बीच काम चल रहा है। लगभग 1169.18 लाख का यह कार्य बाढ़खंड बलिया के द्वारा कराया जा रहा है। बंधे से नदी की ओर के भाग को जेसीबी से ढालवा बना कर जीओ शीट के ऊपर बोल्डर सजाया जा रहा है। नदी के सतह तक 17 मीटर का स्लोप डालकर बंधा के निचले सतह से नदी की तरफ नौ मीटर की बोल्डर युक्त जाली डालीकर बनाया जाना है। यह कार्य लगभग 450 मीटर पूरा हो गया है। रामबचन के डेरा से करीब 150 मीटर पश्चिम हो रहे बाढ़ राहत कार्य को ग्रामीणों ने मानक के विपरित बताते हुए मंगलवार को रोक दिया। सिंहासन यादव, धनजी यादव, हृदया यादव, संजय यादव, अशोक यादव, बब्लू यादव, स्वमीनाथ यादव आदि ने कहा कि चार सौ मीटर तक कार्य सही हुआ है। इसके बाद जो पानी के अंदर नौ मीटर का फाउंडेशन बनाना है उसकी मात्र खानापूर्ति हो रही है। 17 मीटर स्लोपिंग में जीओ सीट बीच-बीच में नहीं बिछी है। कहा कि जब तक मानक के अनुरूप सही कार्य नहीं होगा हम कार्य रोके रहेंगे। हालांकि ठेकेदार के बोल्डर हटाकर जीओ सीट डालने और नदी के अन्दर बोल्डर डालने के आश्वासन के बाद कार्य पुन: प्रारंभ हो गया। इस बाबत जेई आरके राय ने बताया कि कार्य मानक के अनुरूप कराया जा रहा है। एक जगह पर रात के समय किसी समय चोरों ने जीओ सीट काट लिया है। अब वहां भी बोल्डर हटाकर जीओ सीट लगाया जाएगा।
फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। सोमवार की रात से जलस्तर में अचानक वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया, जो मंगलवार की देर शाम तक जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की अपराह्न जलस्तर 63.10 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 64.01 मीटर से 91 सेंटीमीटर कम है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आयोग में अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। हालांकि जल स्तर अभी लाल निशान से नीचे है, फिर भी वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो अगले कुछ दिनों में नदी का पानी लाल निशान को पार कर जाएगा। ऐसे में नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं।