{"_id":"6330918600da3e471c7fe545","slug":"villagers-staged-a-sit-in-for-not-getting-help-to-the-injured-woman-ballia-news-vns6760654189","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल महिला को मदद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल महिला को मदद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
बैरिया। जर्जर दुकान का छज्जा गिरने से बुरी तरह घायल महिला के इलाज के लिए प्रशासन की ओर से किसी तरह की मदद नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर रानीगंज बाजार के चौक में धरना दिया। इससे बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग जाम हो गया।
लोगों के आवागमन में भारी कठिनाई होने लगी। सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने अपनी तरफ से इलाज के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रशासन की तरफ से भी सहयोग का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया। एक घण्टा तक बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर यातायात ठप रहा।
रीना देवी (26) पत्नी चंदन वर्मा निवासी चेता छपरा (रानीगंज) किराना का सामान खरीदने के लिए रानीगंज बाजार पहुंची थी। अचानक किराना की दुकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे रीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने रीना देवी की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला अत्यंत गरीब परिवार से है। शासन प्रशासन द्वारा घायल महिला की सुधि नहीं लेने और इलाज के लिए कोई सहयोग न देने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को रानीगंज चौक पर धरने पर बैठ गए थे।